• Subscribe Us

logo
28 मार्च 2024
28 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

पिछले जन्म में भगवान शिव की अर्धांगिनी और दक्ष की पुत्री थीं शैलपुत्री

Posted on: Mon, 26, Sep 2022 9:27 AM (IST)
पिछले जन्म में भगवान शिव की अर्धांगिनी और दक्ष की पुत्री थीं शैलपुत्री

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ शैलपुत्री का संस्कृत में अर्थ होता है ‘पर्वत की बेटी’। पौराणिक कथा के अनुसार माँ शैलपुत्री अपने पिछले जन्म में भगवान शिव की अर्धांगिनी (सती) और दक्ष की पुत्री थीं। एक बार जब दक्ष ने महायज्ञ का आयोजन कराया तो इसमें सारे देवताओं को निमंत्रित किया गया, परंतु भगवान शंकर को नहीं। उधर सती यज्ञ में जाने के लिए व्याकुल हो रही थीं।

शिवजी ने उनसे कहा कि सारे देवताओं को निमंत्रित किया गया है लेकिन उन्हें नहीं; ऐसे में वहाँ जाना उचित नहीं है। सती का प्रबल आग्रह देखकर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। सती जब घर पहुँचीं तो वहाँ उन्होंने भगवान शिव के प्रति तिरस्कार का भाव देखा। दक्ष ने भी उनके प्रति अपमानजनक शब्द कहे। इससे सती के मन में बहुत पीड़ा हुई।

वे अपने पति का अपमान सह न सकीं और योगाग्नि द्वारा स्वयं को जलाकर भस्म कर लिया। इस दारुण दुःख से व्यथित होकर शंकर भगवान ने उस यज्ञ को विध्वंस कर दिया। फिर यही सती अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मीं और शैलपुत्री कहलाईं।हिमालय के राजा का नाम हिमावत था और इसलिए देवी को हेमवती के नाम से भी जाना जाता है। माँ की सवारी वृष है तो उनका एक नाम वृषारुढ़ा भी है।

शैलपुत्री का रूप

माथे पर अर्ध चंद्र दाहिने हाथ में त्रिशूल, बाएँ हाथ में कमल नंदी बैल की सवारी, ज्योतिषीय विश्लेषण, ज्योतिषी के अनुसार माँ शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं, इसलिए उनकी उपासना से चंद्रमा के द्वारा पड़ने वाले बुरे प्रभाव भी निष्क्रिय हो जाते हैं।

मंत्र

ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ स्तुतिः या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ ज्योतिष सेवा केन्द्र, ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री, 09594318403, 09820819501


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: घर में आग लगाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल की सजा व 10 हजार का अर्थदण्ड प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी को 10 साल की सजा, 22 हजार का अर्थदण्ड पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने उड़ाए जेवर पत्रकार के पितृशोक पर साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना बनकटी के बजहा उपकेन्द्र से 29 मार्च को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति पुस्तकें सैद्धान्तिक ज्ञान देती हैं, भ्रमण व्यवहारिक- बीईओ नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना धूमधाम से मना सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल का 25 वां स्थापना दिवस श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में स्पाइन सर्जरी कर बचाया महिला की जान बस्ती में पुलिस ने किया असलहा बनाने के कारखाने का खुलासा, अभियुक्त किरफ्तार Lucknow: मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बांदा ले जाया गया DELHI - New Delhi: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी राहुल गांधी की यात्रा का असर, अग्निवीर योजना में बदलाव को राजी हुये रक्षामंत्री