• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

उत्तर पूर्वी दिशा में लगायें फैमिली फोटो (राशिफल 16 मार्च 2023)

Posted on: Wed, 15, Mar 2023 11:29 PM (IST)
उत्तर पूर्वी दिशा में लगायें फैमिली फोटो (राशिफल 16 मार्च 2023)

1.मेषः आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों के पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है। सामाजिक मेलजोल से आप खुश रहेंगे। कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। 2.वृषः आज आपका दिन ठीक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहेगा। आज आपकी सेहत परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र पर हो रहे तनाव से मानसिक शांति भंग न करने दें।

3.मिथुनः आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। काफी समय से परेशान कर रही बीमारी दूर होगी। 4.कर्कः आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। धन से जुड़ी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में कम लाभ होगा। कोर्ट के मामलों में फैसला आपकी उम्मीद के विपरीत आ सकता है। ऑफिस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे।

5.सिंहः आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। हर काम समय से पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत रंग लायेगी। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। 6.कन्याः आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आस-पास के लोगों से अनबन होने के आसार हैं। मल्टीटास्क करने दूर रहें। थोड़ी सावधानी बरतने से कई बातें बिगड़ने से बच सकती हैं। आज किसी भी प्रकार की डील बहुत सोच समझ कर सावधानी से करें, धोखा हो सकता है। निवेश को कुछ समय के लिए टाल दें। सेहत का ख्याल रखें।

7.तुलाः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसान दायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। 8.वृश्चिकः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

9.धनुः किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। 10.मकरः युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

11.कुंभः आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। 12.मीनः आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग खूब तरक्की करेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपका दिन मंगलमय हो, ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ, आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी, मो.9455715061, 8896344970


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख बस्तीः यूपी बोर्ड में हरैया क्षेत्र का परचम पीहू चौहान, वैभव गुप्ता ने टॉप किया यूनिक साइंस एकेडमी Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान