• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

शारदीय नवरात्रि आज से, जानिये कलश स्थापना का मुहूर्त एवं पूजा विधि

Posted on: Mon, 26, Sep 2022 9:45 AM (IST)
शारदीय नवरात्रि आज से, जानिये कलश स्थापना का मुहूर्त एवं पूजा विधि

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है और 4 अक्टूबर तक रहेगी। इस बार कलश स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं। चित्रा नक्षत्र और वैधृति नाम का अशुभ योग भी नहीं होने से स्थापना के लिए ज्यादा समय मिलेगा। इस नवरात्रि में कोई भी तिथि नहीं घट रही है। इसलिए ये पर्व पूरे नौ दिनों का रहेगा। इनमें खास तिथियां जैसे दुर्गाष्टमी 3 अक्टूबर, महानवमी 4 अक्टूबर और दशहरा 5 अक्टूबर को मनेगा।

इस शक्ति पर्व के दौरान तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों से मिलकर दो सर्वार्थसिद्धि, एक द्विपुष्कर और तीन रवियोग बनेंगे। इन दिनों खरीदारी के लिए 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दो और वाहन की खरीदारी के लिए तीन दिन शुभ होंगे। 26 सितंबर को केदार, भद्र, हंस, गजकेसरी, शंख और पर्वत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इन 6 राजयोग में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सूर्य, बुध, गुरु और शनि से बनने वाले इन शुभ योगों में कलश स्थापना होना शुभ संकेत हैं।

नौ दिनों की पूजा विधि

1. हर दिन पूजा से पहले खुद पर गंगाजल छिड़कें, तिलक लगाएं और दीपक जलाएं। 2. रोज पहले भगवान गणेश, देवी पार्वती फिर कलश और उसके बाद देवी दुर्गा की पूजा करें। 3. कुमकुम, चावल और हल्दी, मेहंदी सहित कई चीजों से पूजा करें फिर आरती और उसके बाद नैवेद्य लगाकर प्रसाद बांटे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।