• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

गणेशोत्सव आज से, जानिये मुहूर्त

Posted on: Fri, 10, Sep 2021 11:00 AM (IST)
गणेशोत्सव आज से, जानिये मुहूर्त

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची है। 10 सितंबर, शुक्रवार को ब्रह्म और रवियोग में गणपति की स्थापना की जायेगी। इसी दिन से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। पुराणों के मुताबिक भगवान गजानन का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था। जो इस बार दोपहर 12.20 से 01.20 तक है। इसलिए विद्वानों ने इसी समय गणेश स्थापना करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के लिए दिनभर में 4 शुभ मुहूर्त हैं।

पुराणों और ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद मूर्ति स्थापना नहीं की जाती है, लेकिन इस दिन गोधूलि मुहूर्त में गणेश स्थापना शुभ मानी गई है। कुछ लोग शुभ चैघड़िया में स्थापना और पूजा करते हैं। उनके लिए मुहूर्तः सुबह 6.10 से 10.40 तक (चर, लाभ और अमृत), दोपहर 12.25 से 1.50 तक (शुभ), शाम 05 से 6.30 तक (चर)

सूंड का महत्व

जिस मूर्ति में गणेशजी की सूंड दाईं ओर हो, उसे सिद्धिविनायक स्वरूप माना जाता है। जबकि बाईं तरफ सूंड वाले गणेश को विघ्नविनाशक कहते हैं। सिद्धिविनायक को घर में स्थापित करने की परंपरा है और विघ्नविनाशक घर के बाहर द्वार पर स्थापित किए जाते हैं। ताकि घर में किसी तरह का विघ्न यानी परेशानियों का प्रवेश न हो सके। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बाईं ओर मुड़ी हूई सूंड वाले और घर के लिए दाईं सूंड वाले गणपति जी को श्रेष्ठ माना जाता है।

मिट्‌टी के गणेश शुभ

गणेशजी की मूर्ति मिट्‌टी की होनी चाहिए, क्योंकि मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता होती है। ज्योतिषियों और धर्मशास्त्रों के जानकारों का कहना है कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा पंचतत्व से बनी होती है। उस मूर्ति में भूमि, जल, वायु, अग्नि और आकाश के अंश मौजूद होते हैं। इसलिए उसमें भगवान का आह्वान और उनकी प्रतिष्ठा करने से कार्य सिद्ध होते हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान