• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 09 Feb. 2023 का

Posted on: Wed, 08, Feb 2023 11:32 PM (IST)
आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से जानिये राशिफल 09 Feb. 2023 का

1.मेषः घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग है। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है। 2.वृषः विदेश यात्रा के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक से बीतने का योग्य है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। लोकहित का कार्य कर पाएंगे।

3.मिथुनः कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। 4.कर्कः आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है।

5.सिंहः आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। 6.कन्याः आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी।

7.तुलाः दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहा है। निर्णय लेने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा हैǀ किसी पुराने मित्र से मिलने का दिन है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 8.वृश्चिकः संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति हो सकती है।

9.धनुः परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। 10.मकरः नौकरी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

11.कुंभः राजकीय मामलों में गति आ सकती है। परिश्रम से आपको लाभ मिल सकता है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के लिए आज अच्छा योग्य बन रहा है। अटके हुए पैसे मिल सकते है। नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। 12.मीनः नौकरी पेशा लोगो को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। आपका दिन मंगलमय हो, ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ, आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी, मो.9455715061, 8896344970


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माइक्रो इलेक्ट्रिक इण्डिया के फ्री सर्विस कैम्प में लाभान्वित हुये सैकड़ों ग्राहक हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला