• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
धर्म/आस्था

श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग के वर्णन पर आनंदित हुये श्रद्धालु

Posted on: Fri, 06, May 2022 11:54 PM (IST)
श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग के वर्णन पर आनंदित हुये श्रद्धालु

बस्तीः शहर के मड़वानगर स्थित गीता सदन पर आयोजित भागवत कथा के छाठवें दिन कथावाचक पंडित अनिलेश शुक्ला द्वारा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण व रुक्मणी विवाह धूमधाम से मनाया और परंपराग तरीके से उपहार आदि भेंट किए। राधा-कृष्ण की झांकी भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की। कथावाचक पंडित शुक्ला ने कहा कि भागवत कथा में विशेष महत्व भगवान श्री कृष्ण विवाह प्रसंग है।

इसमें माता रुक्मणी के द्वारा भगवान को लिखे गए प्रेम पत्र पर विशेष महत्व देते हुए सामाजिक सरोकार में पति-पत्नी के दांपत्य जीवन के बारे में उल्लेख किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणी माता से विवाह किया। भागवत कथा के मुख्य यजमान डॉ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव रहे। आज के कथा में कृष्ण-रूक्मणी के विवाह के साथ -साथ मुख्य यजमान की पुत्री नीलम श्रीवास्तव का वैवाहिक वर्षगांठ चार चांद लगा दिया। भागवत कथा सूरज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अष्टभुजा श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एल.आई.सी.अभिकर्ता मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, अस्तित्व, प्रतिभा, कविता, अजय श्रीवास्तव, अभिनव, कौटिल्य सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।