• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

हैरान करने वाली गड़बड़ी, कैसे होगा निष्पक्ष चुनाव ?

Posted on: Tue, 06, Apr 2021 9:47 AM (IST)
हैरान करने वाली गड़बड़ी, कैसे होगा निष्पक्ष चुनाव ?

नई दिल्लीः तमाम प्रयासों के बावजूद चुनाव आयोग जनता का भरोसा नही जीत पा रहा है। बीच बीच में हो रही गड़बड़ियों से सवाल उठना लाजिमी है। ईवीएम को लेकर जारी घमासान के बीच असम के हाफलोंग पोलिंग बूथ पर वोटिंग में हैरान करने वाली गड़बड़ी सामने आई है। इस बूथ पर कुल 90 वोटर हैं, लेकिन वोटों की संख्या 181 हो गई।

प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने बताया कि मामले में सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें एक बूथ लेवल का अधिकारी भी शामिल है। हाल ही में असम के पथरकंडी में भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु पॉल की गाड़ी में ईवीएम मिलने से हड़कंप मच गया था। विपक्ष ने मामले में ठश्रच् के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी हमला बोला था। इसके बाद चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा था कि गाड़ी खराब हो गई थी। इसके बाद चुनाव अधिकारियों को भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में लिफ्ट लेना पड़ा। आयोग ने मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है। साथ ही संबंधित एक बूथ पर दोबारा चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती