• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

महज नारों में है महिला सशक्तिकरण, भाजपा ने 107 में 10 महिलाओं का दिया टिकट

Posted on: Tue, 18, Jan 2022 9:33 AM (IST)
महज नारों में है महिला सशक्तिकरण, भाजपा ने 107 में 10 महिलाओं का दिया टिकट

लखनऊः महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के 107 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें केवल 10 महिलायें हैं जो कुल 10 प्रतिशत से भी कम है। शनिवार को भाजपा ने 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इनमें से 57 उम्मीदवार पहले चरण और 48 उम्मीदवार दूसरे चरण के हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी सीटों की घोषणा कर दी गई है। अभी तक जारी सूची के अनुसार 63 मौजूदा विधायकों को ही दोबारा टिकट दिया गया है। करीब 20 से ज्यादा विधायकों के टिकट काटे गए हैं और 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने दो चरणों के लिए करीब 44 ओबीसी, 20 ठाकुर, 19 एससी, 9 बनिया, 11 ब्राह्मण और 4 पंजाबी उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने पहले चरण में 6 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। दूसरे चरण में भी 4 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मथुरा जिले के मांट विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने पर बीजेपी नेता सतीश कुमार शर्मा ने भाजपा पर धोखा देने एवं वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि इस चुनाव में पार्टी की जमानत भी जब्त हो जाएगी। शनिवार को जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं होने से गुस्साए मांट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सतीश शर्मा कहा कि पार्टी ने उनके साथ अच्छा नहीं किया है। इस चुनाव में पार्टी की जमानत जब्त होगी। सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछली बार मांट से मुझे लड़ाया था। मैंने जीवन का पहला चुनाव लड़ते हुए भी करीब 60 हजार वोट हासिल किए जो भाजपा अब तक कभी हासिल नहीं कर पाई थी। इसलिए पार्टी आलाकमान ने आश्वासन दिया था कि मुझे एमएलसी बनाया जाएगा लेकिन वह भी वादा पूरा नहीं किया गया।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर