• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती में 2017 से भी कम रहा मतदान प्रतिशत, जानिये पूरा आंकड़ा

Posted on: Sun, 06, Mar 2022 8:08 AM (IST)
बस्ती में 2017 से भी कम रहा मतदान प्रतिशत, जानिये पूरा आंकड़ा

बस्ती 05 मार्च। विधानसभा चुनाव में कुल 1915197 मतदाताओं के सापेक्ष 1090354 मतदाताओ ने मतदान किया, जो 56.93 प्रतिशत है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि 1018305 पुरूषों में 529798 ने मतदान किया। 896743 महिलाओं में 560548 ने मतदान किया। अन्य में 149 में से 08 ने मतदान किया।

उन्होने बताया कि 307 हर्रैया में कुल 388461 में से 106137 पुरूष, 113787 महिला कुल 219924 ने मतदान किया, जो 56.61 प्रतिशत है। 308 कप्तानगंज में कुल 364973 में से 103564 पुरूष तथा 110635 महिला कुल 214199 ने मतदान किया, जो 58.69 प्रतिशत है। 309 रूधौली में 430463 मतदाताओ में 107978 पुरूष तथा 124755 महिला अन्य 01 ने कुल 232734 ने मतदान किया, जो 54.07 प्रतिशत है। उन्होने बताया कि 310 बस्ती सदर में कुल 371232 मतदाताओ में 109856 पुरूष तथा 104190 महिला एवं अन्य 04 ने मतदान किया, इस विधानसभा में कुल 214050 मत पड़े, जो 57.66 प्रतिशत है। 311 महादेवा (अ0जा0) कुल 360068 मतदाताओं में 102263 पुरूष तथा 107181 महिला तथा अन्य 03 ने मतदान किया। इस विधानसभा में कुल 209447 मत पड़े, जो 58.17 प्रतिशत है।

उन्होने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना 10 मार्च को प्रातः 08.00 बजे से कृषि उत्पादन मण्डी समिति में की जायेंगी। स्ट्रांग रूम के सामने बने प्लेटफार्म पर मतगणना करायी जायेंगी। स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। स्ट्रांग रूम की पूरी सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों के अधीन है। यहॉ पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाये गये है। दूसरे स्तर पर सशस्त्र गार्ड एंव तीसरे स्तर पर स्थानीय पुलिस के जवान लगाये गये है। मण्डी समिति में बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नही कर सकता। प्रत्याशियों द्वारा नामित व्यक्तियों द्वारा 24 घण्टे निगरानी करने की अनुमति भी दी गयी है। इसके लिए अलग-अलग पांडाल लगाये गये है। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए 24 घण्टे मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गये है। समय-समय पर स्वयं उनके तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा भी निरीक्षण किया जायेंगा।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।