• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी

Posted on: Mon, 22, Apr 2019 9:56 AM (IST)
राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी

लखनऊः भारत के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी शुरू हो गयी। बनारस मैदान ए जंग होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

उनके इस बयान के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोश परवान चढ़ रहा है। केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही। वह वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं। बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, ’अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा। क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी। इसका फायदा कांग्रेस को बनारस की आसपास की सीटों पर भी होगा। इस मुकाबले के लिए वाराणसी बनारस कितना तैयार है यह वक्त बतायेगा।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।