• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

रूधौली विधानसभा सीट पर देखें वोटों की गणित

Posted on: Fri, 11, Mar 2022 9:58 AM (IST)
रूधौली विधानसभा सीट पर देखें वोटों की गणित

बस्तीः 309 रूधौली विधासभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को शानदार मिली है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी मौजूदा भाजपा विधायक की पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल को 15226 वोटों से चुनाव हरा दिया। राजेन्द्र प्रसाद को कुल 86360 वोट मिले जबकि संगीता 71134 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

इसके साथ ही बसपा के अशोक कुमार मिश्रा को 37618, आम आदमी पार्टी के पुष्करादित्य सिंह को 24463, कांग्रेस के बसंत चौधरी को 4451, अटल जनशक्ति पार्टी के मो. कयूम को 1461, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के जयगोविंद पाण्डेय को 953, एआईएमआईएम के निहालुद्दीन को 3228, लोग पार्टी की नीलम को 432, पीस पार्टी के महफूज अली को 662, निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप को 536, निर्दल प्रेमकुमार 707, लक्ष्मीकांत भट को 866, सुनील कुमार को 510 और नोटा को 1140 वोट मिले।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को