निकाय चुनावः सपा भाजपा में कांटे की टक्कर

यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। सभी 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इसमें लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 14 पर भाजपा आगे है। जबकि मेरठ से सपा, कानपुर से कांग्रेस और सहारनपुर से बसपा बढ़त बनाई है। काउंटिंग से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर चुनाव आयोग पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा- आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि सभी 17 निगम सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। क्योंकि, विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है। फिलहाल, 10 बजे तक शहरों में किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। नगर निगम के अलावा, 200 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की काउंटिंग भी हो रही है। 9 सीटों पर भाजपा, 4 पर बसपा, 6 पर सपा, 1 पर कांग्रेस और 4 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
New Update
भाजपा 21, सपा 25, बसपा 5, कांग्रेस 1 और अन्य 9 सीट पर आगे