• Subscribe Us

logo
17 अप्रैल 2024
17 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत

Posted on: Tue, 08, Mar 2022 9:59 AM (IST)
एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत

लखनऊः विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किसमत ईवीएम में बंद है। 10 मार्च का इंतजार है। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा और किसकी हार होगी इसको लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। हालांकि सोमवार को आए एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी का अनुमान है। 10 से ज्यादा एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है।

इनमें भाजपा को 212 से 326 तक सीट गईं। वहीं, अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 312 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन फिर दोहराती नजर नहीं आ रही है। वहीं, सपा गठबंधन एग्जिट पोल में बहुमत के करीब नहीं पहुंचता दिख रहा है। एग्जिट पोल में सपा गठबंधन को 105 से 165 तक सीटें दी गई हैं। अगर 2017 की बात की जाए तो सपा को 47 सीटें मिलीं थी। तब सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। जबकि 2022 के चुनाव में सपा ने रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।

एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 228-244, सपा को 132-148, न्यूज 24 टुडे चाणक्या के मुताबिक बीजेपी को 294, सपा को 105, दंडिया टुडे के मुताबिक बीजेपी को 288 से 326, सपा को 71 से 101, टीवी ़ के मुताबिक बीजेपी को 211 से 225, सपा को 146 से 160, टाइम्स नाउ के मुताबिक बीजेपी को 225, सपा को 151, न्यूज 18 के मुताबिक बीजेपी 262 से 277 तथा सपा को 119 से 134 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि ये इग्जिट पोल माहौल और रूझानों के विपरीत है। इन्हे सच मान लिया जाये तो बीजेपी फिर सत्ता में आती दिख रही है। पार्टी खेमे में इग्जिट पोल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।