• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

शनिवार को हर्रैया में बिके 78 पर्चे

Posted on: Sat, 10, Apr 2021 10:25 PM (IST)
शनिवार को हर्रैया में बिके 78 पर्चे

हर्रैया, बस्तीः विकास खण्ड में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 78 पर्चो को विक्री हुई। अब तक तीनों पदों के लिए कुल 802 पर्चे बिके हैं। एडीओ पंचायत बजरंग बाण चौधरी ने उक्त जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य 19, प्रधान के 52 ग्राम पंचायत सदस्य के सात साथ सहित कुल 78 पर्चे खरीदे गए।

उन्होंने बताया कि अब तक 802 पर्चे खरीदे गए हैं जिसमें सर्वाधिक 531 पर्चे ग्राम प्रधान, 193 क्षेत्र पंचायत सदस्य जबकि सदस्य पद के मात्र 88 पर्ची खरीदे गए हैं। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड कप्तानगंज में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह, ग्राम प्रधान के 18 ग्राम पंचायत सदस्य के दो सहित कुल 26 पर्चे खरीदे गए। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य 116, ग्राम प्रधान के 222 कथा सदस्य के लिए मात्र 22 पर्चे बिके हैं। कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार ने उक्त जानकारी दिया। दुबौलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य 11, प्रधान के 17 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र छह पर्चे शनिवार को खरीदे गए।

छावनी में विकासखंड विक्रमजोत में क्षेत्र पंचायत सदस्य 24, ग्राम प्रधान के 25 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 22 सहित कुल 71 पर्चे शनिवार को भी बिके। परशुरामपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 50, ग्राम प्रधान के 48 तथा ग्राम पंचायत सदस्य 27 सहित कुल 125 पर्चे शनिवार को खरीदे गए। गौर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 20, ग्राम प्रधान के 45 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 15 पर्चे सहित कुल 80 पर्चे बिके। विकासखंड में अब तक बीडीसी के 269, प्रधान के 670 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 35 पर्चे बिके हैं। अब तक विकासखंड में कुल 974 पर्चो की बिक्री हो चुकी है।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।