• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की शीतल सिंह विजयी

Posted on: Sat, 03, Jul 2021 4:36 PM (IST)
सिद्धार्थनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की शीतल सिंह विजयी

सिद्धार्थनगरः राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक मतदान का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल कक्ष संख्या-10 पर सम्पन्न हुआ।

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूजा यादव चुनाव मैदान में थी। अपरान्ह 03ः00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह ने 40 मत प्राप्त किया। वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित की गयी। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूजा यादव मात्र 05 मत प्राप्त कर पराजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र दिया।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।