• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

बस्ती सदर सीट पर वोटों की गणित, जानिये किसे क्या मिला

Posted on: Fri, 11, Mar 2022 9:48 AM (IST)
बस्ती सदर सीट पर वोटों की गणित, जानिये किसे क्या मिला

बस्तीः विधानसभा चुनाव में जनपद की 5 सीटों में 4 समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन के खाते में गई हैं जबकि एक सीट पर भाजपा की वापसी हुई है। 2017 के चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा ने परचम फहराया था। इस शर्मनाक हार के लिये लोग सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद और जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं। हरैया सीट पर भाजपा के अजय सिंह दोबारा विधायक बने हैं।

जबकि इस सीट पर उनकी हार के दावे हर कोई कर रहा था। वहीं जनता में इस बात की चर्चा तेजी से हो रही है कि सांसद से दूरी बनाने का खामियाजा विधायकों को भोगना पड़ा। दरअसल 2017 के चुनाव में सभी 5 सीटों पर भाजपा की शानदार जीत का श्रेय सांसद हरीश द्विवेदी को मिला था। इस बार विधायक अकेले चुनाव मैदान में दौड़ते रहे सांसद का कोई खास सहयोग नही मिल पाया। जनपद की चार सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत के बाद 2024 के चुनाव की राह बीजेपी के लिये कठिन हो गई है। आइये जानते हैं किसे कितने वोट मिले।

310 बस्ती सदर विधानसभा की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी के महेन्द्रनाथ यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी मौजूदा भाजपा विधायक दयाराम चौधरी को 1779 वोट से चुनाव हरा दिया। महेन्द्रनाथ यादव को 86029 वोट मिले जबकि दयाराम चौधरी को 84250 वोट मिले। 36429 वोट पाकर बसपा के डा. आलोक रंजन वर्मा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 4105, निर्दल प्रत्याशी बबिता शुक्ला को 612, आम आदमी पार्टी के रमेश सिंह फौजी को 506, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदीप कुमार को 266, जनहित कियान पार्टी के रामप्रसाद को 445, भारतीय महापरिवार पार्टी के अम्बरीश देव गुप्ता को 1180, अटल जनशक्ति पार्टी के ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को 537, आजाद समाज पार्टी काशींराम के अरबाबुलहक 414 वोट मिले। नोटा के खाते में 1320 वोट गये। बस्ती सदर में कुल 216093 वोट पड़े थे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।