• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

जानिये प्रियंका क्यों नहीं लड़ी बनारस से चुनाव

Posted on: Fri, 26, Apr 2019 7:02 PM (IST)
जानिये प्रियंका क्यों नहीं लड़ी बनारस से चुनाव

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी से प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के पीछे तमाम तर्क दिए जा रहे हैं। पहले यह कहा गया कि राहुल गांधी ने यह कह कर मना कर दिया कि बड़े नेताओं के खिलाफ गांधी परिवार के ना लड़ने की परंपरा नेहरू जी ने डाली थी और उसी का पालन किया जाना चाहिए।

लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ अमिताभ बच्चन को चुनाव लड़ाकर कांग्रेस पहले ही नेहरू के आदर्शों की बलि चढ़ा चुकी है। इसलिये यह तर्क समझ में नही आ रहा था। बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा प्रियंका गांधी को संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार स्वीकार न किया जाना इसका खास कारण बताया गया है। कांग्रेस के रणनीतिकार लगातार मायावती के सलाहकारों से संपर्क में थे कि प्रियंका गांधी के वाराणसी में चुनाव लड़ने की हालत में उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया जाए।

इस बात को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौन स्वीकृति दी थी लेकिन यह भी कहा था कि मायावती की सहमति के बगैर यह भी संभव नही होगा। मायावती से संर्पक किया गया तो उन्होंने बाजी पलट दी। मायावती ने प्रियंका को विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनाने से मना कर दिया। जानकारों का मानना है कि प्रियंका बनारस से चुनाव लडती तो इससे पुर्वांचल में कांग्रेस के पक्ष में एक माहौल बनेगा जो गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकता है। मायावती यह जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं थी।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को Lucknow: जो हुकूमत जिंदगी की रक्षा न कर सके उसे सत्ता में रहने का हक नही- अखिलेश BIHAR - Darbhanga: हैवान पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चियों को उतारा मौत के घाट DELHI - New Delhi: स्पा सेण्टर में अर्धनग्न पहुचे पुलिसवाले, कहा वो वाली सर्विस दो जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में 300 फिट खाई में गिरी कार, 10 की मौत, पीएम ने जताया दुख