हर्रैया में खरीदे गए 724 पर्चे
हर्रैया, बस्तीः स्थानीय विकास खण्ड में शुक्रवार तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 47, ग्राम प्रधान के 97 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 20 सहित कुल 164 खरीदे गए। अब तक तीनों पदों के लिए कुल 724 पर्चे खरीदे जा चुके है। गौर विकास खण्ड में अब तक क्षेत्र पंचायत के 249, ग्राम प्रधान के 625 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 20 सहित कुल 894 पर्चे खरीदे जा चुके है।
छावनी में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 28, ग्राम प्रधान के 60 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के तीस सहित कुल 118 पर्चे बिके। परशुरामपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 89, ग्राम प्रधान के 158 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 35 पर्चे सहित कुल 28 पर्चे बिके। दुबौलिया में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 34, ग्राम प्रधान के 45 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 38 सहित कुल 117 पर्चे खरीदे गए।