• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

हर्रैया में अब तक खरीदे गए 1326 पर्चे

Posted on: Tue, 13, Apr 2021 11:17 PM (IST)
हर्रैया में अब तक खरीदे गए 1326 पर्चे

हर्रैया, बस्तीः स्थानीय विकास खण्ड में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 62, ग्राम प्रधान के 120 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 92 पर्चे सहित कुल 274 पर्चे खरीदे गए। इसके पूर्व तीनों पदों के लिए 1052 पर्चे बिके थे। कुल मिलाकर 1326 पर्चे खरीदे जा चुके है। यह जानकारी एडीओ पंचायत बजरंग बाण चौधरी ने दिया।

दुबौलिया में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के 64, ग्राम प्रधान के 57 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 57 सहित 178 पर्चे खरीदे गए। गौर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 113, ग्राम प्रधान के 137 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 60 पर्चे सति कुल 310 पर्चे खरीदे गए। छावनी में विक्रमजोत विकास खण्ड में कुल 157 पर्चे बिके। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 38, ग्राम प्रधान के 84 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 35 पर्चे शामिल थे।

कप्तानगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 35 पर्चे, ग्राम प्रधान के 59 पर्चे एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 29 पर्चे खरीदे गये। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 189, ग्राम प्रधान के 340 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 51 सहित कुल 580 पर्चे बिके है। परशुरामपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 76, ग्राम प्रधान के 159 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 171 सहित कुल 406 पर्चे खरीदे गए।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को