सर्वाधिक मतों से विजयी हुई आशा कार्यकत्री रश्मि सिंह
हर्रैया, बस्तीः स्थानीय विकास खण्ड के रामगढ खास निवासी आशा कार्यकत्री रश्मि सिंह पत्नी अजय सिंह ने आशा कार्यकत्री पद से इस्तीफा देकर प्रधानी के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके ग्राम पंचायत की मतगणना सोमवार को हुई। ग्राम पंचायत की जनता ने इस तरह उनका साथ दिया कि वे विकास खण्ड में सर्वाधिक मत से जीतने वाली प्रधान हो गई।
ग्राम पंचायत में कुल 1900 मत पड़े जिसमें उन्हें 1114 मत मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी संजू सिंह पत्नी दधीचि सिंह को मात्र 540 मत मिले। इस प्रकार उन्होंने 574 मतों से जीत हासिल कर लिया।श्रीमती सिंह वर्तमान में आशा अधिकार मंच की ब्लॉक अध्यक्ष भी थी। उनके निर्वाचन पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।