• Subscribe Us

logo
27 सितम्बर 2023
27 सितम्बर 2023

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
चुनाव

भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने बस्ती की जनता का जताया आभार

Posted on: Sat, 13, May 2023 7:06 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने बस्ती की जनता का जताया आभार

बस्ती, 13 मई। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा खरे ने बस्ती नगर पालिका क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहाँ कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। श्रीमती खरे ने सहयोग करने वाले सभी मित्रों शुभचिंतकों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ जनता के प्रति आभार व्यक्त करते किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से 3500 वोट अधिक पाने के बावजूद भी जीत हासिल नहीं कर पाई जिसका हम सभी को खेद है। जमीनी स्तर के कार्यकत्ताओं का भरपूर्ण सहयोग मिला, खास कर भाजपा किसान मोर्चा की टीम का। श्रीमती खरे ने चुनाव की समीक्षा की और प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जिस प्रकार से पार्टी के पदाधिकारियों का जमीनी विरोध झेलना पड़ा है और पार्टी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा किए गए विरोध से हुए नुकसान के बारे में जल्द ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने अथक परिश्रम और सहयोग के लिए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Gorakpur: टेलीकंसल्टेशन करने वाले चिकित्सकों को मिला सम्मान, ली गयी स्वच्छता की शपथ Lucknow: बरेली में कमरे में सो रहे भाई बहन पर एसिड अटैक हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल GUJRAT - Bharuch: गणपति प्रतिमाओं का नर्मदा नदी में ही विर्सजन करने पर अड़े गणपति आयोजक, प्रशासन से हो सकता है टकराव वेरहाउस में चोरो ने पार किया 67.39 लाख रुपए कीमत का पेलेडियम ड्राय पावडर