• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
सेहत/प्राकृतिक चिकित्सा

एक गिलास गरम पानी अनेक रोगों का निदान-डा. वीके वर्मा

Posted on: Sun, 30, Aug 2020 9:28 AM (IST)
एक गिलास गरम पानी अनेक रोगों का निदान-डा. वीके वर्मा

बहुत से लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत एक कप कॉफी या चाय से होती है. इन लोगों को यह पता भी होता है कि खाली पेट चाय या कॉफी के बहुत से नुकसान हो सकते हैं. लेकिन अक्सर सुबह-सुबह कुछ गर्म पीने की आदत से आसानी से छुटकारा नहीं मिल पाता. सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने से कब्‍ज, पेट दर्द, गैस, मुहांसे जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

ऐसे में क्या है जो आपकी चाय या कॉफी की जगह ले सकता है जो सेहतमंद भी साबित हो। इसका जवाब है गर्म पानी। स्वस्थ बने रहने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है. लेकिन सुबह का वह एक गिलास गर्म पानी ही आपको सेहतमंद रख सकता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। साथ ही कब्ज व पेट संबंधी कई रोग ठीक हो जाते हैं।

बस्ती जिले में आयुष के नोडल अधिकारी डा. वीके वर्मा कहते हैं, पेट में कब्ज अनेक रोगों का कारण बनता है। कब्ज पर नियंत्रण हो और मल मूत्र त्याग करने की प्रक्रिया नियमित चलती रहे इसके लिये रोजाना सुबह गरम पानी पीना फायदेमंद है। एक गिलास गरम पानी नीबू डालकर पीने से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। हमें इसे अपनी आदत में शामिल करना चाहिये। इसके अलावा गरम पानी के कई और फायदे हैं। एक गिलास गरम पानी घर का डाक्टर है जो हर वक्त आपके साथ रहता है।

स्किन ग्लो करेगीः किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी। भूख बढ़ाएः जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है। मुंहासेः मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।

खून की गति को बढ़ानाः खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। झुर्रियां कम करता हैः उल्टा-सीधा खाना खाने से शरीर के अंदर विषैले पदार्थ जम जाते हैं, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इंसान जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। इस समस्या को रोकने के लिए सुबह गर्म पानी पिएं। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, साथ ही पेट भी साफ रखता है।

वजन कम करता हैः अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा। बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिएं। गर्म पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर स्लिम होने लगता है। पीरियड्स में आरामः पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर पेट दर्द की समस्या होती है। क्योंकि इस दौरान पैन मसल्स में खिंचाव होता है जो पेट दर्द का कारण बनता है। ऐसे में 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है। नाक और गले की समस्या में आरामः अगर नाक और गले में दिक्कत हो तो सांस लेने व कुछ खाने में बड़ी परेशानी होती है। खराश और खांसी भी बड़ी समस्या होती है। इन सभी रोगों से बचने और आराम पाने के लिए गर्म पानी से गरारा करें और गर्म पानी पिएं।

पेट साफ रखेः गर्म पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पेट को साफ रखता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे पेट ठीक रहता है और कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है। गर्म पानी के अन्य फायदे - बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। - ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है। - गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। - खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज Lucknow: इटावा में सड़क हादसा, पिता समेत 2 मासूमों की मौत UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती