• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
सेहत/प्राकृतिक चिकित्सा

यूरिक एसिड से छुटकारा दिलायेगा सेब का सिरका

Posted on: Sun, 16, Apr 2023 1:47 PM (IST)
यूरिक एसिड से छुटकारा दिलायेगा सेब का सिरका

स्वस्थ रहने के लिये हमें अपनी बॉडी को समय समय पर डिटॉक्स करते रहने की जरूरत होती है। एप्पल साइडर विनेगर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सबसे सुपरफूड्स है। इसमे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हमारे चयापचय को बढ़ाता है। इसमें एसिटिक एसिड भी होता है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) सुबह खाली पेट में पीने के कई फायदे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सेब सिरका सुबह पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या में अच्छा परिणाम मिलता है।

इसके अलावा सेब का सिरका इस्तेमाल करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है। इन तत्वों का उपयोग कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट में सेब का सिरका पीने के फायदे।

1. वजन कम करने में सहायक

सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर में फैट जमने भी नहीं देता है। इससे वजन को आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन इसके साथ सही डाइट और व्यायाम करना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

2. नही होगी पाचन समस्या

कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर सेब के सिरके के सेवन से आप पूरा दिन हल्का भी महसूस करते हैं।

3. इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

सेब का सिरका इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से काफी लाभ होता है।

4. कोलेस्ट्रोल घटाये

कोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ स्तर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही सेब के सिरके का खाली पेट सेवन करने से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

5. डायबिटीज करे कंट्रोल

डायबिटीज के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरका के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा एसिटिक एसिड में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।

6. दांतों का पीलापन दूर करे

कई बार दांतों के पीलेपन के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। सेब का सिरका एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे दांतों का पीलापन दूर रखने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

7. जोड़ों के दर्द में आराम

सेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव गुण पाए जाते हैं, जो जलन से राहत प्रदान करता है।

कैसे उपयोग करें

1. इसे सुबह के जूस में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। 2. डॉक्टर की सलाह के बाद एक या दो चम्मच सिरका सुबह उठकर खाली पेट में पी सकते हैं। 3. एक या डेढ़ चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तेजी से वजन कम हो सकता है। 4. इसके अलावा अगर आप सुबह सलाद का सेवन करते हैं, तो सलाद में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सावधानियां

1. इसके अधिक सेवन से भूख में कमी हो सकती है। 2. इसका अनियमित तरीके से सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती है। 3. ज्यादा एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दांत खराब हो सकते हैं। 4. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपको सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए। सेब के सिरके का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। अगर आपको कोई समस्या है, या आप गर्भवती हैं तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए या गर्भावस्था में भी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती