• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
साक्षात्कार शख्सियत / व्यक्तित्व / लेख

पर गलत थी मैं!

Posted on: Sat, 27, Apr 2019 8:49 AM (IST)
पर गलत थी मैं!

अजीब विड़म्बना है जीवन में जो हम चाहते हैं वो कर नहीं पाते, जो लोग चाहते हैं वो कर नहीं सकते। कभी मेरे विचार थे कि दुनिया में सब कुछ प्यार से मिलता है, पर गलत थी मैं। लोग प्यार के बदले प्यार दें ये दूर की बात है। गर विचार जुदा हुए तो दूरियां बना लेते हैं लोग। कभी सोचना था परंपरा और आधुनिकता का समन्वय जरूरी है। क्योंकि तोड़ा तो रूढ़ियों को जाता है, पर गलत थी मैं। आज अनुचित कार्यों को लोग आधुनिक मानते हैं। कभी सोचती थी मैं जिससे प्यार करो उस पर हक है।

हर बात को बताने का। मेरी जिन्दगी से जुड़ी हर बात वह जाने पर गलत थी, लोग बस काम भर बात करना पसंद करते हैं। कभी सोचती रिश्ते में दौलत और रूपए का कोई मोल नहीं, दिल पवित्र होना चाहिए, पर गलत थी मैं। लोगों ने केवल कपड़े व खूबसूरती देखी। कभी सोचती अपने जन्म से मिले संस्कार को नहीं गलत आदतों को छोड़ना चाहिए, पर गलत थी मैं। लोगों ने हर तरह से बदलना चाहा। कभी सोचती थी मोहब्बत के लिए एक व्यक्ति और उसका प्यार ही काफी है, पर गलत थी मैं। कपड़ों की तरह लोग रिश्ते भी बदलने लगे। कभी सोचती थी हर बात अपनों को बताऊं, पर गलत थी मैं। लोग तो सुन कर बाद में खिल्ल्यिं उड़ाते हैं। कभी सोचती थी जो प्यार करता है कभी छोड़कर नहीं जाता, चाहे जो हालात हो।

पर अब प्यार तक बदलने लगे हैं। देखा है मैने टूटते रिश्तों को, बिखरते लोगों को, आंसू तो उनके लिए निकलता है जो दिल के करीब होता है, जिसे हम अपना समझते हैं। पर लोग इसे भी झुठलाने से बाज नहीं आते। कभी सोचा था जो अपना होगा हमारे सुख-दुख सभी बातों को सुनेगा, हमारे अंदर की भी बातें जानेगा और बाहरी जीवन की भी, पर मैं गलत थी। लोग तो केवल सुख में पसंद करते हैं। यह विड़म्बना नहीं तो और क्या है?

जहां इनसान अपनों की खुशी के लिए खुद को तोड़ने लगे, सच में सोचने-विचारने और वास्तविक जीवन में कितना फर्क होता है। अब सोचती हूं बदल डालूं खुद को, अपनी प्रकृति को नहीं अपनी सोच को। अब अपनी बात नहीं बतानी किसी से। आखिर क्यों हंसी का पात्र बना जाए। अपने दर्द-ए-गमों को जाहिर नहीं करना, क्यों अपने को इतना कमजोर बनाएं। इसलिए बदल रही खुद को ताकि अपने खुश रहें। ये जिन्दगी तो उनकी है पर मैं गलत थी, गलत रहूंगी सदा। तब उनकी नजरों में और खुद की। क्योंकि मेरी आत्मा मेरे बदलाव को कभी स्वीकार नहीं करेगी। श्वेता तिवारी ‘रोशनी’ बनारस बीएचयू मो.न. 9695210125


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मुफ्त राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी दे रही कांग्रेस- अशोक श्रीवास्तव Gorakpur: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली पंचर होने के काद पेड़ से टकराई हाईस्पीड कार, 4 की मौत, 2 घायल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को दी गई इंसुलिन