• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
मनोरंजन, खेल, सिनेमा, छोटा परदा

21 साल की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बनीं

Posted on: Mon, 13, Dec 2021 9:35 AM (IST)
21 साल की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बनीं

नई दिल्लीः इजराइल में आयोजित मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में चण्डीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स घोषित की गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वो भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं। हाल ही में चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने ’मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी। जानिए, भारत की ग्लैमर गर्ल हरनाज पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वह मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।