• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
मनोरंजन, खेल, सिनेमा, छोटा परदा

होली से पहले धूम मचा रहा है पवन सिंह का नया गाना ’व्हाइट व्हाइट लहंगा’

Posted on: Mon, 07, Mar 2022 9:09 AM (IST)
होली से पहले धूम मचा रहा है पवन सिंह का नया गाना ’व्हाइट व्हाइट लहंगा’

होली का त्योहार निकट आ गया है। ऐसे में पवन सिंह का गाना ’व्हाइट व्हाइट लहंगा’ धूम मचा रहा है। इस गाने को 4 घंटे में ही 6 लाख व्यूज मिल गए हैं। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतजार था। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। पवन सिंह के एक जबरदस्त होली सॉन्ग ’व्हाइट व्हाइट लहंगा’ के व्यूज ने रिलीज के साथ रफ्तार पकड़ ली है।

यह गाना ’शुभ-लाभ’ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसे 4 घंटे में ही 6 लाख व्यूज मिल गए हैं। ’व्हाइट व्हाइट लहंगा’ गाने में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लंबे समय बाद स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। साथ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज भी एक बार फिर दोनों के फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज Lucknow: इटावा में सड़क हादसा, पिता समेत 2 मासूमों की मौत UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती