• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
मनोरंजन, खेल, सिनेमा, छोटा परदा

दो भारतीय फिल्में ऑस्कर की सूची में

Posted on: Fri, 23, Dec 2016 7:17 PM (IST)
दो भारतीय फिल्में ऑस्कर की सूची में

नई दिल्ली (कविता तिवारी) एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टस एंड साइंस ने ऑस्कर 2016 की दौड़ में शामिल 336 फीचर फिल्मों की सूची में दो भारतीय बायोपिक फिल्मों ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारत की तरफ से एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और सरबजीत को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म हैं, और सरबजीत पाकिस्तान की जेल में एक भारतीय पर हुए जुल्म पर बनी फिल्म है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने बहुत सराहा था, साथ ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई भी की थी। 2016 की अकैडमिक पुरस्कारों की सूची में शामिल होने के लिए यह जरुरी है, कि फीचर फिल्म लॉस एंजिल्स के कॉउंट थिएटर में 1 जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच लगातार सात दिनों तक दिखाई गई हो। भारतीय अमेरिकी फिल्मकार मीरा नायर के निर्देशन में बनी फिल्म क्वीन ऑफ कातवे भी शामिल है जोकि ग्रामीण यूगांडा की एक लड़की के प्रेणादायक जीवन और उनके जीवन की घटनाओं पर आधारित है। भारत में एम.एस. धोनी को लोगों ने खूब सराहा था, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस में एमएस धोनी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। भारत की दो बायोपिक के अलावा इस सूची में कुछ अन्य फिल्में भी शामिल है। मूनलाइट, अराइवल मैनचेस्ट ऑफ द सी, ला ला लैंड, हॉकशॉ, डेडपूल, स्कवॉड, सिविल वॉर, एक्स मैन एपोकैलिप्स, कैप्टन अमेरिका भी शामिल है।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय मुजफ्फरनगर में स. मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पति ने भी खत्म की जीवनलीला मंजूर नही थी दूसरी लड़की से शादी, प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार