• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
मनोरंजन, खेल, सिनेमा, छोटा परदा

आ रहा है मास्टर राणा का धमाकेदार सांग “जानु नी याद हवे जाती नथी“

Posted on: Sun, 14, Feb 2021 10:21 PM (IST)
आ रहा है मास्टर राणा का धमाकेदार सांग “जानु नी याद हवे जाती नथी“

गुजराती संगीत की दुनिया का बड़ा नाम यानी मास्टर राणा, कोई गुजराती ऐसा नहीं है जिसने मास्टर राणा का गाना नहीं सुना है। संगीत की दुनिया की बात करें तो मास्टर राणा ने बहुत ही कम उम्र में बहुत प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए जिसे न केवल गुजरात में बल्कि भारत और विदेशों में भी सुना गया। उनके भजनों ने सुरों ने 100 मिलियन से अधिक दर्शकों का दिल जीत लिया।

केवल गुजराती ही नहीं, बल्कि हिंदी गाने भी लोगों द्वारा बेहद सराहे गए और मास्टर राणा सबके के पसंदीदा गायक बन गए। गुजराती और हिंदी संगीत उद्योग में कई सुपरहिट गानों के बाद, अब मास्टर राणा का नया सांग ’जानू नी याद हवे जाती नथी’ बहुत जल्द आ रहा है। इस गाने की स्टार कास्ट की बात करें तो लेखिका और अभिनेत्री जिज्ञासा पटेल, मास्टर राणा और मोबिन खान ने इस एल्बम सांग में अभिनय किया है। आदि शेट्टी द्वारा निर्मित, सांग को एक अनोखे और नए कॉन्सेप्ट के साथ गोटी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के नेतृत्व में वडोदरा नॉवेल फार्म में फिल्माया गया है। जिसे दर्शक पसंद करेंगे।


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।