• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

परेशान करता था, महिला ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया

Posted on: Thu, 27, Dec 2018 10:39 AM (IST)
परेशान करता था, महिला ने प्राइवेट पार्ट ही काट दिया

मुंबईः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। आरोप है कि युवक महिला का बार-बार पीछा कर परेशान करता था। जिसके चलते महिला ने सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक का दुस्साहस इतना बढ़ गया।

उसने महिला के पति से कह दिया- तुम्हारी पत्नी को पसंद करता हूं। इसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ. महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। (भाषा)




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।