• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

कंपनी की दीवाल गिरने से चार श्रमिको की मौत, दो घायल

Posted on: Thu, 06, Jan 2022 1:04 PM (IST)
कंपनी की दीवाल गिरने से चार श्रमिको की मौत, दो घायल

अंकलेश्वर, गुजरात (बीके पाण्डेय)। अंकलेश्वर जीआईडीसी में स्थित प्लास्टोकोन कंपनी में बुधवार की देर शाम को दीवाल धाराशायी हो जाने से वहा काम कर रहे छह श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को किसी तरह से मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अंकलेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ बुधवार की रात को चार श्रमिकों की मौत हो गई।

जबकि दो श्रमिकों की हालत नाजुक बनी बताई गई है। दीवाल गिरने से कंपनी में खलबली मच गई थी। मिली खबर के अनुसार पलास्टोकोन कंपनी में दीवाल निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच दीवाल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर वहा काम कर रहे श्रमिको पर गिर गया। दीवाल के मलबे में छह श्रमिक बुरी तरह से दब गए थे जिन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। बुधवार की रात को चार श्रमिको की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो का इलाज जारी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर