• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

गुरूवार को देश में 91,211 कोरोना संक्रमित मिले, 3,401 की मौत

Posted on: Fri, 11, Jun 2021 10:05 AM (IST)
गुरूवार को देश में 91,211 कोरोना संक्रमित मिले, 3,401 की मौत

नई दिल्लीः गुरुवार को देश में 91,211 कोरोना संक्रमित मिले, 1,33,598 संक्रमित ठीक हो गए और 3,401 की मौत हो गई। अभी देश में 11,19,928 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो देशभर में कुल 2.91 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं, इनमें 2.76 करोड़ लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गये। 3.59 लाख मरीजों की जान चली गयी। आइये राज्यों की स्थिति जानते हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 12,207 लोग संक्रमित पाए गए। 11,449 लोग ठीक हुए और 1,915 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1.60 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 1,034 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,858 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। 17,275 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात में 10 जून का डेटा प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य में बुधवार को 644 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,675 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। यहां 13,683 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,231 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। यहां 12,243 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में गुरुवार को 538 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,268 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। फिलहाल 10,079 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 420 नए मामले सामने आए। 1,132 लोग ठीक हुए और 34 लोगों की मौत हो गई। 6,325 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 560 लोग ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। यहां 4,212 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज Lucknow: इटावा में सड़क हादसा, पिता समेत 2 मासूमों की मौत UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती