• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

काजल का हत्यारा, 1 लाख का इनामी विजय प्रजापति एनकाउण्टर में मारा गया

Posted on: Fri, 10, Sep 2021 5:43 PM (IST)
काजल का हत्यारा, 1 लाख का इनामी विजय प्रजापति एनकाउण्टर में मारा गया

गोरखपुरः जिले की पुलिस ने काजल हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम के साथ गगहा इलाके में गोबरहिया पुलिया के पास हुई। पुलिस से चैतरफा घिरने के बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस वालों ने उसे दबोचते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। काजल हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने विजय पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में विजय का एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। गगहा इलाके के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसे लेकर 21 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे विजय प्रजापति राजीवन नयन सिंह के दरवाजे पर चढ़कर राजीव नयन सिंह को मारने लगा।

शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को पिटता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। नाराज होकर विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी और उसका मोबाइल छिनकर साथियों संग फरार हो गया। घायल काजल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया। घटना के 6 दिन बाद भी पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी थी। 26 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी के बाद पुलिस विजय की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज Lucknow: इटावा में सड़क हादसा, पिता समेत 2 मासूमों की मौत Deoria: देवरिया में रेलवे का सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती