• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रयागराज में डबल मर्डर, कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Posted on: Fri, 18, Mar 2022 10:14 PM (IST)
प्रयागराज में डबल मर्डर, कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

प्रयागरागः शुक्रवार को आपसी विवाद में 2 लोगों की हत्या हो गई। विवाद के दौरान राहुल को संजय ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे संजय को पब्लिक ने पकड़कर इतना पीटा की उसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर एसएसपी अजय कुमार, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

घटना के बाद लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया कि राहुल (उम्र 30) झूंसी में पत्नी ममता व 2 बच्चों के साथ रहता था। उसकी मां व छोटी बहन व भाई अल्लापुर के डंडिया में रहते हैं। सुबह राहुल मां से मिलने के लिए आया था। किसी बात को लेकर मां से राहुल का विवाद हुआ। इस पर मोहल्ले के रहने वाले संजय ने हस्तक्षेप किया। राहुल ने आपसी मामला होने पर संजय को फटकार लगाई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसी बीच राहुल को संजय ने गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौज हो गई। मौके से भाग रहे संजय को पब्लिक ने दबोचकर पीटा, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौके पर भारी फोर्स तैनात है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर