• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

शनिवार को कोरोना के 80,505 मामले सामने आए,1,32,534 लोग ठीक भी हुए

Posted on: Sun, 13, Jun 2021 9:04 AM (IST)
शनिवार को कोरोना के 80,505 मामले सामने आए,1,32,534 लोग ठीक भी हुए

नई दिल्लीः देश में शनिवार को कोरोना के 80,505 मामले सामने आए। इस दौरान 3,288 लोगों की मौत हुई और 1,32,534 लोग ठीक भी हुए। 10.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो देशभर में अब तक कुल 2.94 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं। इनमें 2.80 करोड़ लोग इलाज के बाद ठीक हो गये और 3.70 लाख लोगों की जान चली गयी। आइये राज्यों की स्थिति जानते हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को 10,697 लोग संक्रमित पाए गए। 14,910 लोग ठीक हुए और 1,966 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1.55 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 813 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,652 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। 15,082 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 504 लोग संक्रमित पाए गए। 1,757 लोग ठीक हुए और 68 लोगों की मौत हो गई। यहां 9,806 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 490 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,278 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। यहां 10,863 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में शनिवार को 368 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 975 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। 8,400 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में शनिवार को 334 नए मामले सामने आए। 985 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। 4,775 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। दिल्ली में शनिवार को 213 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 275 लोग ठीक हुए और 28 की मौत हो गई। यहां 3,610 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।