• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्यार में तकरार, युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत

Posted on: Thu, 25, Mar 2021 9:40 PM (IST)
प्यार में तकरार, युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत

आगराः प्रेम संबंधों में आई दरार और तकरार के बीच हरीपर्वत थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उस पर एसिड फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में युवती भी झुलस गई है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कासगंज का रहने वाला देवेंद्र आगरा के एक लैब में असिस्टेंट और उसकी प्रेमिका सोनम एक निजी अस्पताल में नर्स है।

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। काफी दिनों तक दोनों लिव इन में रहे थे, लेकिन देवेंद्र की शादी दूसरी जगह तय होने से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे लेकिन संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि सोनम ने गुरुवार की शाम देवेंद्र को फोन कर उसके कमरे में लगे पंखे को दुरुस्त करने के लिए बुलाया था। देवेंद्र के पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दिया। उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं, सोनम भी झुलसी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।