• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिलने सपा का प्रतिनिधिमंडल

Posted on: Wed, 08, Feb 2023 8:54 AM (IST)
प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिलने सपा का प्रतिनिधिमंडल

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दंगे के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिलने सपा का तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को देवरिया जिला कारागार पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देवरिया कारागार पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज के सपा जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, मेजा विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक संदीप सिंह पटेल और देवरिया के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव शामिल थे।

समाजवादी पार्टी के इस प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि बीते साल भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद प्रयागराज में दंगा भड़क उठा था। दंगे का मुख्य आरोपी जावेद पंप वर्तमान समय में देवरिया जेल में बंद है। मंगलवार को सपा का तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने जेल में बंद जावेद पंप से मुलाकात की और उन्हें अखिलेश यादव का संदेश बताया।

सम्पर्क करने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। जावेद पंप को फर्जी तरीके से दंगे का अभियुक्त बनाया गया। घटना के दौरान जावेद पंप वहां मौजूद भी नहीं थे और ना ही उस घटना से जावेद का कुछ लेना देना है। प्रतिनिधि मण्डल ने यह भी कहा कि जिस मकान को जावेद पंप का मकान बता कर तोड़ा गया‌ है वह मकान भी जावेद पंप के नाम पर नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती मेंं हुआ स्वागत