• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओ पर हुई चर्चा

Posted on: Sun, 26, Jun 2022 10:45 PM (IST)
बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओ पर हुई चर्चा

हर्रैया (बस्ती)। गन्ना सहकारी समिति विक्रमजोत सभागार में रविवार को गन्ना निकाय की 18वीं वार्षिक बैठक मंजू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख केके सिंह रहे। बैठक में चीनी मिलां द्वारा किसानों के शोषण पर विस्तार से चर्चा हुआ। बैठक में किसानों का शोषण रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

क्रय केन्द्रों पर गन्ना उतरवाई के नाम पर की जा रहे धन उगाही को रोकने, चीनी मिलों द्वारा खाद, बीज के मूल्यों को लेकर किए जा रहे शोषण को रोकने की मांग किया गया। साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों के गन्ने के विक्री पर पर्ची पर वजन न अंकित करने की शिकायत पर चर्चा हुई एवं प्रस्ताव पाति किया गया। बैठक में गन्ना पर्ची को लेकर किसानों को हो रही समस्या पर विस्तार से चर्चा हुआ। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों की हर समस्या के लिए वे लडाई लडेंगी। उन्होने समस्या के निजात एवं भुगतान के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर किया। संचालक ने कहा कि किसानां को समस्याओं को दूर कर उन्हे हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

उन्होने कहा कि समस्या होने पर किसान उनसे मदद ले सकते है। समिति का वार्षिक बजट एक करोड पच्चीस लाख सर्व सम्मति से पारित किया गया। किसानों को विगत वर्ष का लेखा-जोखा बताया गया। उन्होने कहा कि विगत सत्र में समिति को 50 लाख का लाभ प्राप्त हुआ। बैठक में समिति के समिति के सचिव देवस्वरूप शुक्ल, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सिद्धान्त सिंह, मटेलू सिंह, तिन्नी सिंह, बृजेश मिश्र, बाबूराम वर्मा, गोपाल सिंह, पुत्तू तिवारी,राजेश्वर सिंह, रमाकान्त सिंह, रमेश दूबे, सीतराम यादव, बसंत निषाद, राधेश्याम वर्मा, निरंकार सिंह, प्रेम सिंह, रामलौट पाठक, सतीश सिंह, कौशल सिंह, अर्जुन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। फोटो 26एचआरवाई-3,4 ब्लॉक प्रमुख को पुष्प गुच्छ भेट करती अध्यक्ष तथा मौजूद किसान




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती