• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

रोज नये रिकार्ड बना रहा है कोरोना, शनिवार को मिले 1,52,565 नये केस, 838 की मौत

Posted on: Sun, 11, Apr 2021 8:28 AM (IST)
रोज नये रिकार्ड बना रहा है कोरोना, शनिवार को मिले 1,52,565 नये केस, 838 की मौत

नई दिल्लीः कोरोना के हालात भयावह हो गये हैं। आंकड़ों का रोज नया रिकार्ड बन रहा है। देश में शनिवार को एक लाख 52 हजार 565 लोगों में कोरोना मरीज मिले। 90,328 लोग ठीक हुए और 838 लोगों की मौत हुई और एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 2 हजार 370 तक पहुंच गया है। राजधनी दिल्ली में अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 और शादी समारोह में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

रेस्टोरेंट, बार, मेट्रो, बसं, सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। आइये उन राज्यों की स्थिति जानते हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र में शनिवार को 55,411 नए मरीज मिले। 53,005 मरीज ठीक हुए और 309 की मौत हो गई। करीब 5.36 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 14,098 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4983 लोग रिकवर हुए और 81 की मौत हो गई। 85,902 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को यहां 12,748 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2207 लोग रिकवर हुए और 46 की मौत हो गई। 58,801 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। दिल्ली में शनिवार को 7,897 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,716 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। 28,773 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात में शुक्रवार को 5,011 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2525 लोग रिकवर हुए और 49 की मौत हो गई। 25,129 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश में शनिवार को 4,986 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,741 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। 32,707 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला