• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कन्नौज में 7 साल की दिव्यांग संग दुष्कर्म

Posted on: Fri, 30, Oct 2020 5:28 PM (IST)
कन्नौज में 7 साल की दिव्यांग संग दुष्कर्म

लखनऊः महिलाओं के मान सम्मान और स्वावलंबन के लिसे शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान भी बेअसर है। आये दिन बेटियों की इज्जत रौंदी जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है। यहां 7 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपी हिरासत में है, उससे गहन पूछताछ जारी है।

यह मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी सात साल की बेटी गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी विजय कुमार बॉथम उसे बहला फुसलाकर हाइवे किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां उसने बेटी के साथ अश्लील करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोग दौड़े तो आरोपी बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी होते ही डीएम राकेश कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने सौरिख थाने में पहुंच कर पूरे प्रकरण की जानकारी की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।