• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बुधवार को 41,683 संक्रमित मिले, 38,793 ठीक हुये

Posted on: Thu, 22, Jul 2021 10:50 AM (IST)
बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बुधवार को 41,683 संक्रमित मिले, 38,793 ठीक हुये

नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। बुधवार को यहां 41,683 संक्रमित मिले हैं, पहले से इलाज करवा रहे 38,793 लोग ठीक हुये और 510 लोगों की मौत हो गयी। 4.03 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अभी तक के आकड़ों की बात करें तो देशभर में अब तक कुल 3.12 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं, 3.04 करोड़ लोग स्वस्थ हो गये और 4.19 लाख मरीजों की जान चली गयी।

आइये राज्यों की स्थिति जानते हैं। केरल में बुधवार को 17,481 लोग संक्रमित पाए गए। 14,131 लोग ठीक हुए और 106 लोगों की मौत हो गई। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में बुधवार को 8,159 लोग संक्रमित पाए गए। 7,839 लोग ठीक हुए और 165 लोगों की मौत हो गई। 94,745 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बुधवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 61 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। 566 मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को 52 लोग संक्रमित पाए गए। 107 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। 1,036 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में बुधवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए। 411 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में बुधवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 55 लोग ठीक भी हुए। 358 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को प्रवक्ता सुभाष चन्द्र शुक्ल के निधन पर शोक Lucknow: जो हुकूमत जिंदगी की रक्षा न कर सके उसे सत्ता में रहने का हक नही- अखिलेश BIHAR - Darbhanga: हैवान पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चियों को उतारा मौत के घाट DELHI - New Delhi: स्पा सेण्टर में अर्धनग्न पहुचे पुलिसवाले, कहा वो वाली सर्विस दो जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में 300 फिट खाई में गिरी कार, 10 की मौत, पीएम ने जताया दुख 31 मार्च को रैली में जुटेंगे इण्डिया गठबंधन के दिग्गज