• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

15 साल के लड़के साथ फुर्र हो गई तीन बच्चों की मां

Posted on: Sat, 13, Mar 2021 10:34 PM (IST)
15 साल के लड़के साथ फुर्र हो गई तीन बच्चों की मां

गोरखपुरः कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्‍चों की मां 15 साल के लड़के के साथ फर्र हो गई। परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से घुले मिले थे। लेकिन किसी ने ऐसी कल्पना नही की थी।

10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्‍चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हल्‍ला मच गया। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्‍कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांववालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।