• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बनारस हो गया

Posted on: Fri, 18, Sep 2020 9:34 AM (IST)
मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बनारस हो गया

वाराणसीः मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बनारस हो गया है। केंद्र सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति दी दी है। इसके बाद यूपी सरकार के लोक निर्माण विभाग ने इसको लेकर अपनी अधिसूचना जारी की है। जनवरी 2019 में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण किया गया है।

इस स्टेशन का निर्माण 36.79 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। इसे कारपोरेट की शक्ल में सुंदरता और भव्यता दी गई है। तभी इसे इसके नाम को बदलने की मांग चल रही थी। उस समय वर्तमान के जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल केंद्र सरकार में रेल मंत्री मनोज सिन्हा थे। शुरुआत में यहां महज तीन प्लेटफार्म थे और स्टेशन पर बदहाली थी। लेकिन नव निर्माण से इसकी तस्वीर बदल गई। इस समय आठ प्लेटफार्म हैं। डेढ़ साल पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल की शूटिंग भी हुई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती मेंं हुआ स्वागत