• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में डेंगू का कहर, शनिवार को मिले 280 नये मरीज

Posted on: Sun, 17, Oct 2021 2:10 PM (IST)
यूपी में डेंगू का कहर, शनिवार को मिले 280 नये मरीज

लखनऊः यूपी में डेंगू का कहर जारी है। रोजाना डेंगू के नये मरीज मिल रहे हैं। शनिवार शाम को डेंगू के 280 नए मरीज मिले हैं। इनमें से राजधानी लखनऊ के 32 मरीज हैं। वहीं प्रदेश भर में अब तक मरीजों की संख्या 13 हजार के पार हो गई है। राज्य में मच्छरजनित और बैक्टीरियल बीमारियों में तेजी से बढ़ रही हैं। अस्पतालों में बुखार-जुकाम के मरीजों की भरमार है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। स्थिति यह है कि प्रदेश में 1 जनवरी से 12 सितम्बर तक 58 जिलों में कुल 2,073 केस रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं अब मरीजों की संख्या 13,060 हो गयी। लखनऊ में निरीक्षण के दौरान कुछ घरों में लार्वा मिले हैं। उन्हे नोटिस दी गयी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।