• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत, दिल्ली सरकार की अच्छाइयां जनता तक पहुचायें कार्यकर्ता

Posted on: Thu, 29, Jul 2021 9:15 PM (IST)
यूपी में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत, दिल्ली सरकार की अच्छाइयां जनता तक पहुचायें कार्यकर्ता

बस्तीः आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे यूपी जोड़ों सदस्यता अभियान के तहत 1 करोड़ नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में आज मुण्डेरवां कस्बे में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद राजपाल के नेतृत्व में 66 नये नये लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।

नेताद्वय ने नये सदस्यों का टोपी पहनाकर स्वागत किया और आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील किया। कहा यूपी में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। सदस्यता ग्रहण करने में ऑटो चालकों, पटरी व्यवसाइयों व विद्यार्थियों ने विशेष रूचि लिया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्नालाल जायसवाल ने कहा लोग दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, सरकार द्वारा दी जा रही फ्री पानी, बिजली, यूपी से कई गुना वृद्धा, विधवा पेंशन, महिलाओं की सुरक्षा तथा शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये अति सराहनीय कार्यों से यूपी की जनता प्रभावित है। लोग पार्टी से जुड़ने को आतुर हैं। पार्टी निश्चित समय से पहले ही 1 करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।