• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

फिर बढ़े गैस के दाम, साल भीतर 5 वीं बढ़ोत्तरी, 3 साल में दोगुनी हुई कीमत

Posted on: Wed, 01, Mar 2023 2:00 PM (IST)
फिर बढ़े गैस के दाम, साल भीतर 5 वीं बढ़ोत्तरी, 3 साल में दोगुनी हुई कीमत

नेशनल डेस्कः 1 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया गया था। बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 बार बदलाव हुआ है। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे। इसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए जिससे ये 999.50 रुपए पर पहुंच गए। उसी महीने 19 मई को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई।

6 जुलाई 2022 को भी सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे। एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाए गए है जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपए बढ़ चुकी है। जून, 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज Lucknow: इटावा में सड़क हादसा, पिता समेत 2 मासूमों की मौत UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती