• Subscribe Us

logo
17 अप्रैल 2024
17 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

रविवार को देशभर में 1,69,914 लोग संक्रमित हुये, 904 की मौत

Posted on: Mon, 12, Apr 2021 9:26 AM (IST)
रविवार को देशभर में 1,69,914 लोग संक्रमित हुये, 904 की मौत

नई दिल्लीः कोरोना का संक्रमण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। देशभर में पिछले 24 घंटे में एक लाख 69 हजार 914 नये मामले सामने आए और 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को 63,294 नए मरीज मिले। 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। 5,65,587 का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में रविवार को यहां 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में राज्य में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को 10,521 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 82 की मौत हो गई। 90,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में रविवार को 5,939 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। 35,316 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।