• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

अलग अलग हादसों में दो की मौत

Posted on: Thu, 07, Jan 2021 9:27 PM (IST)
अलग अलग हादसों में दो की मौत

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) जिले में पिछले कुछ दिनों से मार्ग दुर्घटना की कई घटनाएं घटित हो रही है। गुरुवार को भरुच शहर व भरुच तहसील में मार्ग दुर्घटना की घटना में दो लोगो की मौत हो गई। एक घटना में पालेज के पास हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी वहीं दूसरी घटना में शंभू डेरी के पास बाईक स्लीप कर जाने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दोनो घटनाओं की प्राथमिकी स्थानीय पुलिस ने दर्ज की। पालेज में रहने वाले महबूब अहमद गरासिया पालेज के पास हाईवे क्रास कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी पालेज पुलिस ने दर्ज की। दूसरी घटना में भरुच शहर की वीडी टाउनशिप में रहने वाला कमलेश जगदीश जाधव बाईक लेकर शंभू डेरी के पास से जा रहा था। बाईक फिसल जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस ने दर्ज की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती