• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कोरोना वायरस ने फिर बनाया नया रिकार्ड, एक दिन में 22,771 नये केस

Posted on: Sat, 04, Jul 2020 11:35 AM (IST)
कोरोना वायरस ने फिर बनाया नया रिकार्ड, एक दिन में 22,771 नये केस

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने आज फिर एक नया रिकार्ड बनाया। शनिवार को एक देश में 22,771 नये मामले सामने आए। एक दिन में पाये जाने वाले मरीजो का अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं 24 घण्टे में 442 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश भर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,48,315 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी अपडेट के अनुसार देश में फिलहाल 2,35,433 एक्टिव केस हैं, 3,94,226 डिस्चार्ज किये जा चुके हैं और 18,655 की मौत हो गई है।

राज्यों में अब तक संक्रमितों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक कुल 1,92,990 लोग संक्रमित हुये हैं जबकि तमिलनाडु में यह संख्या 1,02,721, दिल्ली में 94,695, गुजरात में 34,686 और उत्तर प्रदेश में 25,797 तक पहुंची है। ये उन पांच राज्यों के आंकड़े हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 8,376, तमिलनाडु में 1,385, दिल्ली में 2,923, गुजरात में 1,905 और उ.प्र. में 749 लोग मरे हैं। ये वे पांच राज्य हैं जहां कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत हुई है। वर्ल्डओमीटर पर दिखाये जा रहे आंकड़े के मुताबिक भारत में अब तक 94,50,132 कोरोना टेस्ट किये गये हैं।

खास बात ये है कि रूस दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित राज्य है जहां सबसे ज्यादा मरीज पाये गये हैं लेकिन भारत की तुलना में मौते बहुत कम हुई हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो रूस में कुल संक्रमितों की संख्या 6,67,883 है और 9,859 की जान गई है। जबकि भारत में कुल मरीजों की संख्या 6,49,889 है यानी रूस से केवल 18 हजार पीछे, लेकिन अब तक 18,655 मौतें हुई हैं। आंकड़े कहते हैं कि भारत दो दिन में रूस की जगह ले सकता है। फिलहाल आप आप सावधान रहिये। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखते हुये 3 चीजे याद रखिये। मास्क सेनेटाइजर और दो गज की दूरी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।