• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

राज्यपाल ने किया नैनी झील का निरीक्षण

Posted on: Tue, 30, Jan 2018 9:58 PM (IST)
राज्यपाल ने किया नैनी झील का निरीक्षण

नैनीतालः (सूचना विभाग) राज्यपाल डॉ केके पॉल ने अधिकारियों के साथ गर्वनर बोट हाउस क्लब से नैनीताल झील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नैनीझील नैनीताल के साथ ही प्रदेश व देश की धरोहर है तथा नैनीताल शहर का अस्तित्व ही झील से है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष गर्मियों में नैनीझील का जल स्तर काफी कम हो गया था जो चिन्तनीय है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष की तरह झील का पानी कम न हो इसके लिए जन जागरूकता फैलाई जाय, जल संरक्षण पर बल दिया जाय। उन्होंने कहा कि जल ही-जीवन है, इसलिए पानी की बर्वादी कतई न कि जाय व जल सरंक्षण में सभी सहयोग करें।

राज्यपाल ने झील निरीक्षण दौरान अधिकारियों से कहा कि जलसरंक्षण हेतु स्लोगन, पम्पलेट, साईन बोर्ड के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाये। साथ ही वर्षा जल संग्रहण पर बल दिया जाय। उन्होंने कहा कि नैनीझील संरक्षण कार्यो में तेजी लाई जाये। आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट ने नैनीझील सरंक्षण कार्यो में तेजी लाने के साथ ही नालों की सफाई व मरम्मत शीघ्रता करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि नैनीताल शहर के घरों के छतों का वर्षा जल जो सीवरेज में जाता था उस पानी को अब अभियान चलाकर नालियों के माध्यम से नैनीझील में लाने हेतु कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई एनएस पतियाल,लोनिवि डीएस नबियाल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई हरीश चन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान आदि मौजूद थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मुफ्त राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी दे रही कांग्रेस- अशोक श्रीवास्तव Gorakpur: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली पंचर होने के काद पेड़ से टकराई हाईस्पीड कार, 4 की मौत, 2 घायल