• Subscribe Us

logo
17 अप्रैल 2024
17 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कन्ट्री रेस में देवरिया प्रथम स्थान पर

Posted on: Fri, 26, Nov 2021 5:17 PM (IST)
कन्ट्री रेस में देवरिया प्रथम स्थान पर

देवरिया, ब्यूरोः (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 71 वी गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस में गोरखपुर जोन के जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सन्तकबीरनगर, गोण्डा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर की टीम प्रतिभाग करने के लिए जनपद देवरिया में आयी हैं। जिनके द्वारा शुक्रवार को 12.5 क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग किया गया।

जनपद देवरिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आरक्षी अवनीश यादव, आरक्षी बाबूलाल यादव, आरक्षी राहुल यादव, आरक्षी अमरजीत यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा आरक्षी अवनीश यादव सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किये। इसी क्रम में जनपद गोरखपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें आरक्षी कृष्ण कुमार शुक्ला, आरक्षी अम्बुज कुमार सिंह, आरक्षी शिवबन्द यादव, आरक्षी रोशन कुमार बिन्द, आरक्षी सत्यवीर सिंह, आरक्षी नीरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि शनिवार को 71 वीं गोरखपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2021 का समापन पुलिस लाइन देवरिया से 10ः00 बजे किया जायेगा। प्रतीकात्मक फोटो




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।